संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार पोर्टल पर शत- प्रतिशत विद्यालयों में बच्चों के नामांकन सुनिश्चित कराने को लेकर गुरुवार को संकुल संसाधन केंद्र पैगम्बरपुर में सम्बद्ध विद्यालयों के एचएम की बैठक हुई। जिसमें संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संकुल संचालक नाजिर हुसैन ने किया। बैठक में बताया गया की कार्यक्रम के तहत विद्यालयों द्वारा स्व-नामांकन किया जाएगा। जिस आधार पर विद्यालयों की रैंकिंग निर्धारित की जाएगी। जिसके बाद प्रखंड स्तरीय पुरस्कार समिति द्वारा विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के उपरांत प्रखंड स्तर पर सबसे बेहतर दस विद्यालयों (05- प्राथमिक एवं 05- मध्य/ उत्क्रमित विद्यालय) का चयन कर जिला स्तरीय पुरस्कार के लिये नामित किया जाएगा। वहीं जिला स्तरीय पुरस्कार समिति द्वारा दस सबसे बेहतर विद्यालयों का चयन कर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिये नामित किया जाएगा। प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों के रैंकिंग के लिये पेयजल, शौचालय, चारदीवारी,यूरिनल, क्रियाशील बाल संसद, साफ-सफाई, बागवानी सहित दर्जनों बिंदुओं पर प्राप्तांक निर्धारित की गई है।मौके पर एचएम नाजिर हुसैन, बिनोद कुमार, धनंजय पांडेय, प्रदीप कुमार, अहमद रजा, विजय प्रसाद, अमरेंद्र कुमार शर्मा, बिभा कुमारी, सरिता कुमारी सहित दर्जनों एचएम मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग