संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। डीपीओ समग्र शिक्षा के निदेश पर गुरुवार को प्रखंड के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दोपहर बाद सिंगल यूज प्लास्टिक विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से स्कूली बच्चों ने एकल प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली दुष्प्रभाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान बच्चों ने अपने लेख के माध्यम से बताया कि एकल प्लास्टिक के अधिकाधिक उपयोग से हमारी धरती धीरे-धीरे बंजर हो रही है। वहीं पर्यावरण भी प्रभावित हो रही है। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई जाती है, तो वह दिन दूर नही जब मनुष्य का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा।बच्चों ने अपने आलेख में मानवीय मूल्यों के संरक्षण हेतु प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिये सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग