पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बंगरा पंचायत के चरिहारा गांव अवस्थित अमृतायन केन्द्र पर शुक्रवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर लोगों ने उन्हें याद कर नमन किया। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजेन्द्र प्रसाद जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने की वही मंच संचालन रविन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ हीरालाल अमृतपुत्र की तरफ से आयोजित किया गया था। वही उपस्थित अतिथियों में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अमर सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, किसान मोर्चा मंत्री रवि रंजन सिंह उर्फ मंटू,भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, शिक्षाविद् शुभनारायण सिंह, राजमंगल सिंह,सरोज सिंह, बैधनाथ सिंह, जदयू नेत्री कुमारी सविता,मंटू तिवारी,बिजली ठिकदार श्री राम सिंह, धर्मेंद्र सिंह बिजली, समाजसेवी कुंदन सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद राट्रपति होने के बावजूद उन्होंने कभी सादगी नहीं छोड़ा। उनके रास्ते पर चलकर ही स्वच्छ समाज व देश का निर्माण किया जा सकता है। इसमें युवाओं की अहम भूमिका होनी चाहिये। वही कार्यक्रम में शिक्षाविद् सेवानिवृत्त प्राचार्य हीरालाल अमृतपुत्र ने अपने निजी कोष से 51 कुर्सी और पीने के पानी के लिए आरओ सिस्टम थानाध्यक्ष को दिया।जो थाना परिसर में आये आम लोगों के लिए लगाया जाएगा।
More Stories
सारण के 318 पंचायत में 6 लाख की लागत से बनना है पुस्तकालय, मुखिया नहीं ले रहे है रूची, अबतक नहीं खुला एक भी पुस्तकालय
15वीं वित्त आयोग ने 318 ग्राम पंचायतों के 1807 गांव के विकास को ले भेजा 32.28 करोड़, स्वच्छता, पेयजल व गली-नाली के लिए किये जाएंगे खर्च
गांव के विकास को ले 15वीं वित्त आयोग से जिला परिषद व पंचायत समिति को अनटायड व टायड मद में प्राप्त हुआ 16.46 करोड़ राशि