संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के कई सरकारी एवं निजी संस्थानों में भारत के प्रथम राष्ट्रपति व देशरत्न के रूप में ख्यातिप्राप्त डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली में छात्रों और शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर देशरत्न के व्यक्तित्व और कृतित्व पर बिस्तार पूर्व प्रकाश डाला गया।प्रचार्य राकेश कुमार द्विवेदी ने उपस्थित छात्र- छात्राओं को उनके जीवनी का अनुशरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई। इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली, प्राथमिक विद्यालय कन्हौली में भी देशरत्न की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग