राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा 03 दिसम्बर भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 137 वीं जयंती का आयोजन छपरा शहर के नगरपालिका चैक पर राजकीय समारोह के रुप में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा स्व0 डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक दल के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य व्यक्तियों के प्रसंशकों द्वारा भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग