राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अरना पंचायत के बलूआ टोला गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद में विवादित जमीन निर्माण कार्य को लेकर जमकर हुएं विवाद में जमकर मारपीट में पांच शख्स घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान बलूआ टोला गांव निवासी चन्द्रशेखर साह की 60 वर्षीय पत्नी धुपा देवी, चंदेश्वर साह की 35 वर्षीय पुत्र एकारशी साह,एकारशी साह की 25 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी,स्व बालू लाल साह की 55 वर्षीय पत्नी इन्द्रा कुंवर,बाबू लाल साह का 35 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पहले से जमीनी विवाद हैं उसी में निर्माण करने से रोकने पर जमकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग