संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री व कम मोटाई देख भड़के ग्रामीणों ने काम रोक दिया है। मामला धोबवल- छपिया ग्रामीण सड़क का है। ग्रामीण स्टीमेट प्रस्तुत करने तथा स्टीमेट के मुताबिक सड़क निर्माण किये जाने की जिद पर अड़े रहे। ग्रामीणों की जिद को देखते हुए संवेदक को सड़क निर्माण की तैयार सामग्री को वापस ले जाना पड़ा। काम रोके जाने के बाद शुक्रवार को 24 घण्टे बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया है। स्थानीय ग्रामीण पंकज कुमार सिंह, मनु कुमार सिंह, उमेश ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, मंटू सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा सड़क निर्माण की प्राक्कलन से सम्बंधित कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं डंपिंग वायल व अन्य सामग्री के प्रयोग में भी कंजूसी की जा रही है। ऐसी स्थिति में सड़क कुछ ही दिनों में जर्जर हो जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क दो दर्जन से अधिक गांवो को मुख्यालय से जोड़ता है। ग्रामीण विकास में इस सड़क की काफी उपयोगिता है। गुरुवार को संवेदक द्वारा सड़क का निर्माण धोबवल से प्रारम्भ किया गया। निर्माण के एक घण्टे बाद ही सड़क बतासे की तरह बिखड़ने लगा। कुछ ग्रामीणों ने इसकी एक वीडियो बना सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद स्थानीय मुखिया सतीश ठाकुर सहित कई ग्रामीण घटिया निर्माण के विरोध में उतर गए। ग्रामीण बंगालीपट्टी के निकट चल रही निर्माण कार्य को रोक दिया। निर्माण करा रहे जेई शैलेन्द्र कुमार झा से जब ग्रामीणों ने स्टीमेट तथा सड़क के लागत के विषय में पूछा तब जवाब सुन ग्रामीण नाराज हो गए। जेई ने बताया कि स्टीमेट घर पर है, लागत के विषय में कोई जानकारी नहीं है। बात में बता दिया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता की जांच कर प्राक्कलन के अनुकूल काम करने की मांग की है। जांच नहीं किये जाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग