राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्टेट बैंक की सहाजितपुर शाखा में रुपये निकासी करने आये वृद्ध उच्चकों का शिकार हो गया। उच्चकों ने वृद्ध का 2600 रुपये उड़ाए हैं। मामले का शिकार बसहीं निवासी नवाब राय ने बताया कि वह शुक्रवार को बैंक से रुपये निकालने आया था। वृद्ध ने अपने खाता से 5000 रुपये की निकासी भी कर ली। इसी दौरान एक उच्चका उससे खुल्ला नोट लेकर पांच सौ रुपये देने को कहा। वृद्ध से उच्चका रुपये लेकर भीड़ में गायब हो गया। जिसके बाद उच्चकों को लोग खोजते रहे। इधर, वृद्ध अपने रुपये बरामदगी की गुहार लगाता रहा। लोगों का कहना है कि घटना बैंक परिसर के भीतर की है। जहां सीसीटीवी भी लगा है। बैंक अधिकारी की सहयोग से उच्चकों को पकड़ा जा सकता है। ममले की सूचना थाने को भी दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग