संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिजली बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं के विरुद्ध बिधुत विभाग सख्त है। ऐसे में विभागीय स्तर पर लगातार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है ।इसी कड़ी में शुक्रवार को बनियापुर के जेई पवन कुमार के नेतृत्व में करही में अभियान चलाकर इंद्रदेव राय, राजदेव साह, रामबड़ाई महतों, कन्हैया लाल साह सहित 15 उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। जेई ने बताया कि सभी उपभोगताओं पर नौ हजार से लेकर 18 हजार रुपये तक का बिधुत विपत्र बकाया था।जेइ ने बताया कि निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभगताओ का अभियान चलाकर बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। ऐसे में सभी उपभोगता समय से अपना विपत्र जमा करा लें।मौके पर हरिकिशोर गिरी, जितेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, प्रमोद सिंह, पंकज चतुर्वेदी, शत्रुघ्न प्रसाद सहित सभी संबंधित मानवबल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग