संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की ग्लेमर बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी का है। पीड़ित बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा निवासी राजतिलक कुमार साह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि पुछरी निवासी अपने मित्र महेश राम की बहन की शादी में शामिल होने गया था।जहाँ मित्र के दरबाजे पर बाइक खड़ी कर समारोह में शरीक होने चला गया।कुछ देर बाद खाना खाने के उपरांत लौटा तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। मालूम हो कि हाल के दिनों में बाइक चोर गिरोह के सदस्य तिलक और बारात समारोह में शामिल होने वाले लोगों की बाइक को अपना निशाना बना रहे है। जो बाइक स्वामियों के लिये चिंता का विषय बना हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी