संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। खाते से फर्जी निकासी के मामले में पीड़ित ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के पिठौरी निवासी प्रशांत कुमार ने बताया है कि मेरा खाता कटेसर बुजुर्ग स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में है।जिस खाते से धोखाधड़ी के तहत 68 हजार तीन सौ रुपये की फर्जी निकासी कर ली गई है।पीड़ित ने पुलिस से आवश्यक कारवाई करते हुए फर्जीवाड़े की राशि बरामदगी की गुहार लगाई है।इधर दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग