राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर मिस्कारी टोला का है। एसआई आजाद खाँ के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि कन्हौली मनोहर के पियारचंद राम अपने घर मे शराब की विक्री कर रहे है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से गिरफ़्तार कर लिया गया।जिसने पूछताछ में अपना नाम पियारचंद राम बताते हुए शराब विक्री की भी बात स्वीकार की।जहाँ तलाशी के क्रम में अभियुक्त के आंगन से 15 लीटर देशी शराब बरामद हुआ।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग