राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी का है।पीड़ित दिनकर तिवारी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पांच लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने दुकान पर बैठा था तभी मेरे पट्टीदारी के नवल तिवारी, धीरज तिवारी, अरुण तिवारी, प्रकाश उपाध्याय, अभिनाश दुबे उर्फ लड्डू आये और आकर एक प्रत्याशी का नाम रखकर बोले की वोट उसको क्यों नही दिया।जिसपर मैंने बोला कि मुझे जहाँ इच्छा किया वहाँ वोट दिया हूँ।इसी बात पर नामजदों ने गाली- गलौज करते हुए दुकान से बाहर खिंचकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे तब तक सभी नामजद फरार हो गए और जाते-जाते दुकान में रखे पांच हजार रुपये भी निकाल लिये।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग