राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शुक्रवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती माझी इंटर कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उनके तैलचित्र पर कॉलेज कर्मियों समेत कई गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन के पुष्प अर्पित किए।इस दौरान उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उनके जीवन से जुड़े एवं उनके सादगी के साथ उनसे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा किया गया वक्ताओं ने कहा कि इनके सादगी सरलता एवं सजगता से सीखने की जरूरत है उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धा होगी। इस मौके पर प्रचार्य हरेंद्र कुमार सिन्हा,धर्मनाथ ओझा,मनोज कुमार वर्मा,अरविंद कुमार गिरी,ओम प्रकाश यादव,मोहन यादव,ओमप्रकाश सिंह,राज किशोर तिवारी,शशि भूषण सिंह,रामपुकार सिंह,राज कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग