राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के नरहनी गांव में मकान के सिढी से गिरकर राजकुमार साह की पत्नी सरिता साह घायल हो गई है। बताया जाता है कि जरूरी कार्य के लिए सरिता साह सिढी के सहारे छत पर जा रही थी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सिढी से गिरकर घायल हो गई। तत्काल परिजनों ने घायल सरिता साह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद ने प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि महिला खतरे से बाहर है। घायल महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग