राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई में अवैध बालू से लदे ट्रकों को छापेमारी कर जप्त गिया गया है। लाखों का वसूला जुर्माना फस्सिल थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में भिखारी ठाकुर चौक के पास जिला परिवहन के पदाधिकारी एवं सदर अंचलाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दर्जनों अवैध लाल बालू से लदे ट्रकों को जप्त किया गया। वहीं बता दें कि ट्रकों के पकड़ने के दौरान सारे ट्रक के चालक उप चालक भागने में सफल रहे। जिसको लेकर खनन पदाधिकारी बलदेव चौधरी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी ने सारे पकड़े गए ट्रकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की। वहीं इस अभियान में छपरा डीटीओ खनन पदाधिकारी एवं मोटरयान निरीक्षक मोबाइल ऑफिसर सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग