राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव के टोले पचरूखिया में स्थित रामाधार सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के परिसर में मानव कल्याण के उद्देश्य से अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के संयोजक व महाविद्यालय के सचिव इंजीनियर जयप्रकाश सिंह की देखरेख में आयोजित 24 घंटे का अखंड अष्टयाम में क्षेत्र के बुद्धजीवियों, समाजसेवियों व लोक गायकों ने शिरकत की। अखंड अष्टयाम के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण कायम हो गया है। वहीं अखंड अष्टयाम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ इन्द्र मणि त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, ट्रस्टी राजीव कुमार शर्मा आदि अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग