राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। शनिवार को एकमा और रसूलपुर थाना परिसर में अलग-अलग जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान एकमा थाने में भूमि विवाद से संबंधित एक नया मामला आया। वहीं भूमि से संबंधित एक मामले का निष्पादन मौके पर किया गया। वहीं रसूलपुर थाने में भूमि विवाद से सम्बन्धित एक नया मामला आया। जबकि मौके पर एक मामले का निष्पादन किया गया। इस मौके पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी, सीआई योगेंद्र पासवान के अलावा क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग