राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद किया।जबकि धंधेबाज को पुलिस ने धर दबोचा,अमनौर पुलिस ने बताया कि शराब बंदी के बावजूद चोरी छिपे शराब का धंधा किया जा रहा था ,धंधेबाज घर के आस पास गैलेन में कच्चा स्प्रिट छुपा कर रखा था,गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ धंधेबाज को धर दबोचा।गिरफ्तार धंधेवाज सलखुआ नट टोला गांव के राजा कुमार नट बताया जाता है।जिनके पास से पुलिस ने छापेमारी कर चार गैलेन में रखा 120 लीटर देशी शराब बरामद किया।गिरफ्तार धंधेवाज को पुलिस ने छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग