पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में शनिवार को जमीनी विवाद में मारपीट में पति-पत्नी को घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान चांद कुदरिया गांव निवासी स्व चंद्रिका राय का 45 वर्षीय पुत्र शिवदत्त राय , शिवदत्त राय की 40 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में हुई। घायलों के द्वारा थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गयी। वही घायलों में बताया कि जमीनी विवाद में पड़ोसी से विवाद में मारपीट हुई जिसमें उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया वही वे उनकी ही जमीन पर जबरदस्ती निर्माण कार्य कर रहे हैं उसी के बारे में पूछ ताछ कर रहे थे कि मारपीट की जाने लगी और बचाने गयी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग