पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार को अनियंत्रित चार चक्का की टक्कर में बाइक सवार घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान बंगरा डीह गांव निवासी हरिवंश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई। घायल का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। वही घायल ने बताया कि वह बाइक से बंगरा पेट्रोल पंप की तरफ आ रहा था कि अनियंत्रित चार चक्का सवार टक्कर मार फरार हो गया जिसमें वे घायल हो गए।आस पास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग