पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के यदु मोड़ के पास शनिवार को गुरूकुल विद्यालय से रिजल्ट लेकर घर जा रहें छात्र सवार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर तीन शख्स गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों को पहचान चांद बरवा गांव निवासी मनोकामना सिंह की 65 वर्षीय पत्नी निधु देवी,निलेश सिंह का 10 वर्षीय पुत्र आयुस सिंह, शैलेश सिंह का 17 वर्षीय पुत्र लव सिंह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और गंभीर रूप से घायल निधु देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।वही परिजनों ने बताया कि आयुस सिंह गुरूकुल विद्यालय में वर्ग-4 का छात्र है। उसी के रिजल्ट को लेने बाइक से सभी विद्यालय आए थे वही से रिजल्ट लेकर बाइक से घर चांद बरवा जा रहें थें कि अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें तीनों घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग