छपरा नगर निगम के मुहल्ला कटहरीबाग के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत मुहल्ला कटहरीबाग में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में मुहल्ला कटहरीबाग में प्रभावित स्थल के उत्तर में अग्रणी अपार्टमेंट के पास, दक्षिण में कटहरीबाग मंदिर के पास, पूरब में भुवनेष्वर पथ और पश्चिम में पृथ्वीचंद विज्ञान महाविधालय के पास तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।
जिलाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारी, छपरा सदर को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गों को वार्ड पार्षद के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय।
जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है। इसका दायित्व संजय कुमार उपाध्याय, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को दिया गया है। जबकी सेनेटाइज गतिविधियों का अनुश्रवण डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बाॅर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग