जलालपुर प्रखंड के ग्राम-सकड्डी बाजार के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जलालपुर प्रखंड के ग्राम-सकड्डी बाजार में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश् के आलोक में ग्राम-सकड्डी बाजार के उत्तर में गढ़देवी स्थान, दक्षिण में बसडीला, पूरब में सकड्डी चंवर और पश्चिम में सड़क तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।
जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, जलालपुर को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गों को संबंधित मुखिया एवं वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय।
जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निदेष दिया गया है। इसका दायित्व डाॅ दिलीप सिंह, जिला वैक्टर बाॅन रोग नियंत्रण पदाधिकारी, मो0 7717781085 को दिया गया है। जबकी सेनेटाइज गतिविधियों का अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, छपरा सदर को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग