शिक्षक नेता के पिता की तबियत खराब, पटना अस्पताल में भर्ती, विधायक केदारनाथ सिंह पहुंच जाने हालचाल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। तक्थ गांव निवासी शिक्षक नेता एवं कन्या मध्य विधालय मशरक के शिक्षक के पिता अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रभुनाथ सिंह के पैर फिसलने से उनकी पैड़ की हड्डी हेयरस्केच हो जाने के कारण स्थानीय डाक्टर से दिखाया गया। इसी बीच उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर पटना के संजीवनी नर्सिंग होम में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। बनियपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक केदारनाथ सिंह को सूचना मिली कि प्रमोद सिंह शिक्षक नेता के पिता की तबीयत खराब होने पर पटना भर्ती कराया गया है तो श्री सिंह खुद संजीवनी नर्सिंग होम अस्पताल पहुंच कर हालचाल जाना। विधायक ने कहा कि जो भी हमसे बन पड़ेगा हम हरदम आपके साथ है। घबराने की जरूरत नहीं है। हम यहा आ गये है। ये बातें स्थानीय विधायक केदारनाथ सिंह ने दूरभाष पर कहा कि अगर हमारे क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को हमारी जरूरत पड़ेगा तो हर पल मैं उनके साथ खड़ा रहूँगा। कोई भी अमीर गरीब भाई कही भी याद करेंगे तो मैं हाजिर रहूंगा। किसी तरह की सहायता के लिए तत्पर रहता हूॅं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग