ट्रक- स्क्रापियो की आमने-सामने टक्कर, कोई हताहत नहीं

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। छपरा महम्मदपुर एसएच- 90 पर बुधवार की सुबह मशरक थाना क्षेत्र के शिव भवानी पेट्रोल पंप के सामने छपरा की ओर से जा रही स्क्रापियो और गोपालगंज की ओर से आ रहें ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।मामला है कि छपरा की तरफ से आ रही स्क्रापियो बी आर 04जे2333 और गोपालगंज की ओर से जा रही ट्रक एचआर 38 क्यूव 4560 की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने सभी को क्षतिग्रस्त गाड़ियों से बाहर निकाला। मामले में किसी के हताहत होने की खबर नही है। भिड़ंत में स्क्रापियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्क्रारपियो चालक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक में जा भिड़ी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जप्त कर थाना पर लाये और मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग