स्नातक द्वितिय खण्ड के परीक्षा स्थगित करने से छात्र भड़के, विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध किया प्रदर्शन
अमनौर(सारण)। कोरोना महामारी के कारण जे पी विश्व बिद्यालय के छात्रों का पंद्रह जुलाई से होने वाला स्नातक दुतीय खण्ड की परीक्षा स्थगित हो गई है ।जिससे एच आर कॉलेज अमनौर के छात्रों में खासे नाराजगी देखी गई। बुधवार को महाविधालय में दर्जनों छात्र एकत्रित होकर वीसी के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया।जिसका नेतृत्व सुरजीत सिंह ने किया। आक्रोशित छात्र नितेश राणा, रवि राज पाण्डेय, अक्षय कुमार, दीपू कुमार, मोनू कुमार, नीरज कुमार,नितेश राणा, प्रकाश कुमार, प्रिंष कुमार, जुनेद आलम, खुशबू कुमारी, रूबी कुमारी, ज्योति कुमारी, अनामिका कुमारी समेत दर्जनों छात्रों का कहना है कि परीक्षा अस्थगित करने से हम छात्रों का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। जिस प्रकार सोशल डिस्टेंस में अन्य कार्य सम्पादित हो रहे है, उसी प्रकार सत्र 2015-19 एवम 2016-19 के छात्रों के लिए परीक्षा की ब्यवस्था कर परीक्षा लिया जाय या हमलोगों को पास कर दिया जाय।इन्हें भय है कि इस वर्ष के छात्रों का पंजीयन पांच वर्ष पूर्ण होने के बाद यह अवैध हो जाएगा तथा हम छात्र परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे। सभी ने वीसी से जल्द परीक्षा लेने का आग्रह किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग