दस वर्ष की बच्ची को शौच के दौरान सांप ने डंसा, पीएचसी में मौत
मशरक(सारण)। स्थानीय मशरक थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के तख्त टोला वार्ड-6 में गुरूवार की सुबह शौच करने के दौरान सांप ने डंस लिया जिससे वो अचेत हो गई परिजनों के रोने चिल्लाने पर आस पास के लोगों द्वारा अचेतावस्था में पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान स्व नारद भगत की 10 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई। मामले की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी को पीएचसी भेज मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बच्ची के परिजनों के चित्कार से पीएचसी परिसर का माहौल गमगीन हो गया। मृतक बच्ची एक बहन और एक भाई है। वही मृत बच्ची के पिता की पहले ही मौत हो गई है। मृत बच्ची और उसका भाई अपने मां के साथ लोगों के घरों में वर्तन साफ कर दोनों बच्चों का पेट पालती है। बच्ची के भाई और मां के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह , समाजसेवी सुनील प्रसाद, अवधेश प्रसाद ने पीएचसी परिसर में मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम में भेजवाने में मदद किये। मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि मृत बच्ची के परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलवायी जाएगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग