मांझी पूर्वी पंचायत के जदूय के महासचिव के पुत्र की सांप के काटने से मौत
मांझी(सारण)। बुधवार की रात सांप के काटने से मांझी में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मांझी के माली टोला की है जहां मांझी पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया सह जिला जदयू के महासचिव अख्तर अली के 20 वर्षीय पुत्र आजाद अली की सांप के काटने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद सुबह से ही उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ लगी हुई हैं। बदहवास परिजनों को लोग ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं। दूसरी घटना चकिया गांव की है। जहां पूर्व मुखिया दलन प्रसाद यादव के रिश्तेदार ललित यादव की पत्नी उमरावती देवी की सांप काटने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतिका को दो पुत्र व एक पुत्री है। तीनो अविवाहित हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग