शिक्षाविद व समाजसेवी के निधन पर शोक सभा आयोजित, दी गई श्रद्धांजलि
मांझी(सारण)। प्रखंड के ताजपुर निवासी वयोवृद्घ कवि, साहित्यकार, शिक्षाविद, समाजसेवी व भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ताजपुर कॉलेज के संस्थापक माधव सिंह के निधन पर ताजपुर स्थित माधव सिंह महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को पूर्व प्राचार्य जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में मौजूद लोगों ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की चर्चा की। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रो राजगृह सिंह, डॉ. पीएन सिंह कॉलेज छपरा के प्राचार्य ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख रामकृष्ण सिंह, सुधा माधव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य शंकर वर्मा, पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज, माधव सिंह इन्टर कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र सिंह,आदि अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग