मुखिया ने अनियमितता बरतने वाले पीडीएस दुकानदार पर कार्रवाई करने को एसडीओ से की शिकायत
बनियापुर(सारण)। पीडीएस दुकानदार पर कोरोना काल मे भी राशन वितरण में व्यापक पैमाने पर धांधली बरते जाने को लेकर महिला मुखिया ने एसडीओ सदर को आवेदन देकर उचित कारवाई की मांग की है। मामला प्रखण्ड क्षेत्र के सतुआ पंचायत का है। दिये गये आवेदन में सतुआ पंचायत की मुखिया पार्वती देवी ने बताया है कि पंचायत अंतर्गत डाढ़ीबाढ़ी के पीडीएस दुकानदार श्रीभगवान पांडेय द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतते हुए प्रति यूनिट 05 किलोग्राम राशन के बदले 04 किलोग्राम राशन का वितरण किया जा रहा है। वही निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की वसूली की जा रही है। अप्रैल महीने का दाल उठाव करने के बाद भी अबतक लाभुकों के बीच वितरण नही किया गया। जबकि कोरेंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासियों के लिये भी दो माह के रासन का उठाव कर लिया गया। मगर अबतक राशन का वितरण नही किया गया। साथ ही पीडीएस दुकान पर लगे मशीन पर लाभुकों की उंगली रखवाने के बाद भी राशन नही दिये जाने की शिकायत की गई है। वही पीडीएस दुकानदार के दरबाजे पर बिचौलिये द्वारा लाभुकों को डराने धमकाने के साथ-साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। मुखिया ने सदर अनुमंडलाधिकारी से अनुरोध किया है कि अपने स्तर से मामले की जांच कर अग्रेतर कारवाई की जाय ताकि लाभुकों को उनका वाज़िब हक मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग