प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखंड के निकटवर्ती गौरा ओ पी क्षेत्र के गौरा बाजार पर डॉ सुनीता कुमारी स्त्री रोग विशेषज्ञ क्लीनिक का उद्घाटन समाजसेवी दीप नारायण सिंह ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाजार पर स्त्री रोग विशेषज्ञ का अभाव था । डॉक्टर साहब के आने से स्त्रियों की समस्या का समाधान हो पाएगा। डॉ सुनीता कुमारी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मैं यहां अपनी सेवा दूंगी। बताते चलें की क्लीनिक राजीव सीता मेमोरियल ट्रस्ट छपरा के सचिव प्रियेशरंजन सिंह के सौजन्य से खोला गया है । इस बाबत ट्रस्ट के सचिव प्रियेषरंजन सिंह ने बताया कि गरीबों का निःशुल्क इलाज इस क्लीनिक के माध्यम से प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।उक्त अवसर पर विजय कुमार सिंह,राजेन्द्र कुमार,धुरेन्द्र कुमार, पूर्व कैप्टन कृष्ण कुमार सिंह, डॉ ओमप्रकाश सिंह, डॉ शैलेश कुमार सिंह, ललन सिंह,पुष्पा देवी एवं अन्य उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग