पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय परिसर के किसान भवन मे रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बनियापुर प्रखंड में कार्यरत कृषि समन्वयक विनय कुमार सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थें।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उनकी मौत हो गई। जिससे कृषि कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही मृत सहकर्मी को कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में समन्वयक मनोज तिवारी, मुकेश ओझा,त्रिलोकी राय,ओम प्रकाश सिंह, क़ृषि सलाहकार अजीत कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, विनय कुमार आदि मौजूद रहे.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग