पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर से बाइक पर गैलन में 50 लीटर देशी शराब लेकर सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में डिलेवरी करतें दो शराब धंधेबाज को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि सुचना मिली कि गोपालगंज से अवैध शराब की आवग होने वाली है। जिसको लेकर दारोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार हरिनंदन गोस्वामी की अगुवाई में छापेमारी की गई तो चांद कुदरिया प्राथमिक विद्यालय हिन्दी के पास बाईक पर शराब लदी दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी बबन राय पिता हरिनारायण राय और सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव निवासी प्रवीण कुमार पिता विजय प्रसाद हैं। वही गिरफ्तार शराब धंधेबाज के पास से बजाज प्लेटिना बीआर 28 यू 6580 पर नीले रंग के गैलन में 50 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान शराब धंधेबाजों ने चार शराब धंधेबाज के नाम बताएं हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही मामले में प्राथमिकी कांड सं


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग