पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के रामघाट दलित टोला के पास रविवार की रात अनियंत्रित चार चक्का महिन्द्रा एक्सयूवी कार ने बाइक सवार बिहार पुलिस के चालक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे चालक गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां बिहार पुलिस चालक की पहचान चरिहारा गांव निवासी नन्द किशोर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार सिंह सुमन के रूप में हुई। घायल बिहार पुलिस में चालक के पद पर पुलिस लाइन में मध निषेध विभाग में कार्यरत हैं। उसका बिहार पुलिस चालक संख्या 201520 हैं। घायल का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि घायल का एक हाथ बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है वही उसके सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में महिन्द्रा एक्सयूवी कार को चालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि एक्सयूवी कार चालक नशे की हालत में था और उसने बुरी तरह लापरवाही से बाइक सवार चालक को धक्का मार दिया वही उसने और राहगीरों को भी टक्कर मार दिया जिसमें वे बाल बाल बच गए। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग