राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के सरकारी स्कूलों में भी रविवार को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण किशोर महतो के निर्देशानुसार विविध कार्यक्रम आयोजित कर मृदा संरक्षण के उपायों की जानकारी शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को दी गई। इस दौरान एकमा बीआरसी परिसर स्थित कन्या मध्य विद्यालय एकमा, मध्य विद्यालय हंसराजपुर, उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर आदि में कार्यक्रम आयोजित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग