छपरा(सारण)। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की 65वीं महापरिनिर्वाण दिवस जिले के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान डॉ. बीआर अंबेडकर प्रतिमा एवं तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का देश के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, कानून सहित कई क्षेत्रों में अतुलननिय योगदान रहा है। इसलिए बाबा साहब को आधुनिक भारत के निर्माता भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब प्रकांड विद्वान थे। दुनिया के इतिहास में डॉ. अंबेडकर करीब 64 विषयों पर मास्टर डीग्री हासिल किया था। इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने वर्ष 2011 में दुनिया में सबसे अधिक विषय में बाबा साहब द्वारा डीग्री हासिल करने की रिपोर्ट जारी किया था। वहीं अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध कोलंबिया विश्वविद्यालय ने टॉप 100 विद्वानों में बाबा साहब को शीर्ष स्थान दिया। गड़खा प्रखंड रामगढ़ा महादलित बस्ती में रिटायर्ड बैँक अधिकारी दशरथ राम एवं सामाजिक कार्यकर्ता ललन राम, किशोर राम की अध्यक्षता बाबा साहब डॉ. आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जहां बाबा साहब के तैलचित्र पर पुष्पांजली कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर 1948 से मधुमेह से पीड़ित थे। 1954 में काफी बीमार हो गये थे। राजनीतिक मुद्दों की परेशानी बाबा साहब का स्वास्थ काफी बद से बदतर होता चला गया। इसके बाद छह दिसंबर 1956 को निधन हो गया। जिससे पुरा देश शोकाकुल था। कहा कि बाबा साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना हीं सच्ची श्रद्धांजली होगी। वहीं गड़खा के राजद विधायक सुरेन्द्र राम ने कहा कि आज बाबा साहब के संविधान के कारण ही बहुजन एवं महिलाओं को समाज में बराबरी का स्थान मिला है। वे देश में अनुसूचित जाति- जन जाति समुदाय के विकास के लिए 1932 में पूना संधी किया। डॉ. अंबेडकर 1951 में देश के पहले कानून मंत्री बने। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाने के लिए हिन्दू कोड बिल लाया। जिससे उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा। जिससे वे कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद देश के कई बड़े नेताओं के कहने पर पुन: कानून मंत्री बने। फिर हिन्दू कोड बिल सांसद में बहुमत से परित कर महिलाओं को समान अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में इतिहास रचने वाले बाबा साहब को परिनिर्वाण के करीब 34 वर्ष बाद भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
सदर प्रखंड के रामकुलवा चंचौरा स्थित अंबेडकर स्मारक स्थल पर विश्व विभूति बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें अधिवक्ता रामराज राम, भीम आर्मी चंदन चमार, रीतलाल राम, जलेश्वर राम, सुधीश मिश्रा, भरत राम, अमित कुमार राजेंद्र राम, गजेंद्र राम तथा चंदन कुमार दर्जनों लोग उपस्थित होकर बाबा साहब के प्रतिमा पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको याद कर नमन किए और बाबा साहब के बताये मार्गो पर चलकर समाज में फैली कुरीतियों, जातिवाद अशिक्षा तथा समाज के विकास पर समाज के उत्थान हेतु जागृत होने का संकल्प। उधर मढ़ौरा स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यम्र में बाबा साहब के प्रतिमा पर सामाजिक एवं राजनैतिक दलों के नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मढ़ौरा के राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय व राजद नेता सह एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया। जहां उन्होंने कहा कि बाबा साहब आजीवन समरस समाज की स्थापना पर बल दिया। उन्होंने समाज के मुख्यधारा से वंचित समुदाय के लोगों को संवैधिकनिक अधिकार देते हुए बराबरी का हक दिया है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा