राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर सोमवार को विकलांग शख्स को अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार फरार हो गया। जिसमें विकलांग शख्स को घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान घोघिया गांव निवासी स्व राम प्रवेश प्रसाद का 70 वर्षीय पुत्र रामा प्रसाद के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार किया। घायल ने बताया कि वह अपनी तीन पहिया साइकिल का मरम्मत कराने के लिए यदु मोड़ के पास मिस्त्री के पास आए थे कि बाइक सवार ने टक्कर मार फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग