राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोविड-19 व नया वैरिएंट वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से नगर पंचायत एकमा बाजार में एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी व नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त रूप से फेस मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 बाइक सवारों से हेलमेट आदि का उपयोग नहीं करने पर पांच हजार रुपए का चालान काट कर जुर्माना वसूला गया। वहीं फेस मास्क नहीं लगाए जाने पर 700 रुपए का जुर्माना वसूला गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग