बनियापुर(सारण)। प्रखंड के सतुआ पंचायत के आनंदपुर गांव निवासी व अग्निकांड से पीड़ित सुरेन्द्र महतों को अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने मंगलवार को अंचल कार्यालय में छह हजार रुपये का चेक प्रदान किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि गत 29 नवंबर को आगलगी की घटना में सुरेन्द्र महतों का फुसनुमा मकान जलकर ख़ाक हो गया था। जिस मामले में संबंधित राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच कर रिपोर्ट सौंपी गई थी। जिसके आलोक में अग्नि सहाय अनुदान के तहत पीड़ित को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई गई।इधर अनुग्रह राशि प्राप्त कर पीड़ित काफी प्रसन्न दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग