बनियापुर(सारण)। पंचायत के विकास की गाथा पंचायत सरकार भवन से लिखी जाएगी। वार्ड सदस्य और मुखिया के आपसी सामंजस्य से पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा। वार्ड सदस्य की जिम्मेवारी बढ़ेगी तो अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।प्रथम चरण में प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी और सोलर लाइट लगेंगे।उक्त बातें स्थानीय निकाय के निवर्तमान पार्षद ई सचिदानंद राय ने मंगलवार को बनियापुर के कराह पंचायत के गयत्री बच्चन उत्सव वाटिका में पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कही।श्री राय ने कहा कि अब शहर की सभी सुबिधाये ग्राम पंचायत के वार्ड में मिलेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए कृत संकल्पित है और इसके लिए बिहार सरकार के पंचायती राज बिभाग ने कई महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन वार्ड सदस्यो के माध्यम से कराने की योजना बनाई है।जिससे गाव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और वार्ड सदस्यो को भी रोजगार मिलेगा।उन्होंने बताया कि नल जल योजना के तर्ज पर कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता को लेकर कई महत्वपूर्ण योजना चलाने की रूप रेखा तैयार कर उसे मूर्त रूप देने की कवायद में जुटी है। जिसमे वार्ड सदस्यो की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतो में पंचायत सरकार भवन के माध्यम से बिकास कार्यो का रूप रेखा तैयार कर उसे जमीन पर उतारने का कार्य किया जाएगा।पंचायत के लिए बीडीओ के समकक्ष पदाधिकारी की नियुक्ति प्रखण्ड कार्यालय में ही की गई है।प्रखण्ड कार्यलय के तर्ज पर ग्राम पंचायत सरकार कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति होगी, ऐसे में नव निर्वाचित प्रतिनिधियो की जिम्मेवारी बढ़ेगी। इसके लिए आपको तैयार रहना होगा।उन्होंने कहा कि मुखिया और वार्ड सदस्य मिल जुल कर कार्य करे तो पंचायत में विकास की गति तेज होगी,तब ही पंचायती राज व्यवस्था की कल्पना साकार होगी।श्री राय मंगलवार को बनियापुर के पिरौटा, पिठौरी, हरपुर, कराह, कामता और गोवा पिपरपाती पंचायत के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किये। इस मौके पर सभी पंचायतो के वार्ड एवं मुखिया उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग