अमनौर(सारण) । अमनौर हरिजी उच्च विधालय डिस्पेच सेन्टर पर कल होनेवाले मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियों व सेक्टर मजिस्टेटों मतदान सामग्री देकर रवाना किया गया । जहां 270 बूथों के लिये 1620 चुनाव कर्मी लगाये गये है । 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट , 36 मासाटर ट्रेनर व 140 पीसीसीपी ( पेट्रोलिंग सह काॅलेक्टिग मजिस्ट्रेट ), 2266 इवीएम जिसमें 1080 कन्ट्रोल युनिट व 1186 बाइलाॅट युनिट शामिल है । मौके पर मौजूद चुनाव पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार , डीडीसी अमित कुमार व निर्वाची पदाधिकारी मंजूल मनोहर मधुप सहित दर्जनों अधिकारी शामिल थे । डीडीसी व निर्वाची पदाधिकारी ने बताया निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने को लेकर प्रशासन की मुक्कमल तैयारिया पूरी कर ली गई है। जहां आम मतदाताओं को सुगमता व निर्भिक होकर मतदान के प्रयोग करने के लिये पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जहां 1148 पुलिस बल के जवान व अधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है । प्रत्येक दो पंचायतो पर दो थानाध्यक्ष पर्याप्त पुलिस बल के साथ गश्ती पर रहेंगे । जो बूथों पर कड़ी निगरानी करेंगे । वही 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावे दो डीएसपी प्रतिनियुक्त किये गये है। सुरक्षा ऐसी है परिन्दा भी पर नहीं मार पाएंगे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग