मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव में मंगलवार को बिजली का करेंट लगने से महिला को अचेतावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान पदुमपुर गांव निवासी बीरबल मांझी की 30 वर्षीय पत्नी माला देवी के रूप में हुई। महिला को मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि महिला घर के बाहर बिजली के पोल से अर्थिंग से करेंट लगने से अचेत हो गई जिसे इलाज के लिए सीएचसी मशरक में लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक को तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग