मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर महावीर मंदिर के पास दो बाइक सवार सड़क दुघर्टना में मंगलवार की शाम इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार किया। घायल कवलपुरा गांव निवासी राकेश सिंह का 18 वर्षीय अंकित कुमार सिंह और अशोक सिंह का 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई। घटना में गांव वालों ने बताया कि दोनों बाजार से समान खरीदने बाइक पर सवार होकर मशरक की तरफ आ रहें थें कि अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर में बाइक दुर्घटना में घायल हो गए वही बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आस पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग