राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के अलग-अलग गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में पांच महिला सहित 11 लोग घायल हो गये। सभी घायलों में गंजपर गांव के अमन कुमार, फुचटी कला गांव के विनोद राय, मधुवन गांव के रामलाल महतो, रसूलपुरचट्टी की पूजा कुमारी, अनु साह, सुभांति देवी, ईटहरी गांव के राजेश प्रसाद, दाउदपुर गांव के सहजान खातून, सबीबन खातून, सबरा बीबी व अखिलेश कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में चिकित्सक डॉ. विकास कुमार व डॉ. आयुष्मान कुमार के द्वारा किया गया।
इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु सूचना दे गई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग