राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र पूछरी, हंसराजपुर, आनंदपुर गांवों मे पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर उक्त तीनो गांवो से 160 लीटर देशी शराब के साथ चार धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है।वही एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाने मे एस् आई आजाद खान के ब्यान दर्ज प्राथमिकी मे बताया गया है कि नीरज कुमार राजू कुमार राहुल कुमार पुछरी हंसराजपुर ,रामनाथ महतो आनंदपुर निवासी के यहां गुप्त सूचना पर छापामारी कर 160 लीटर देशी शराब बरामद किया गया, वही चारो को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले मे उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित करते जेल भेज दिया गया है।इधर शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोपी गोबिंदा महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग