राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। एकमा (सारण)। मुबारकपुर पंचायत की मुखिया के ससुर को गोली लगने के बाद उनके परिजनों व नजदीकी समर्थकों द्वारा इसकी सूचना फोन करके मांझी के अलावा नजदीकी एकमा थाने को भी दी गई। आरोप है कि मांझी थाने की पुलिस ने नजदीकी एकमा पुलिस को मौके पर बुलाने हेतु निर्देशित किया गया। लेकिन वारदात स्थल के अलावा घायल मुखिया के ससुर को उपचार हेतु भर्ती एकमा के निजी अस्पताल से भी सबसे नजदीक दूरी होने के बावजूद एकमा थाने से देर तक एकमा पुलिस द्वारा नहीं पहुंचने पर मुखिया समर्थकों ने काफी आक्रोशित होकर थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस के समक्ष काफी देर तक बवाल काटा। मुखिया समर्थकों द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद एकमा पुलिस पर सबसे विलंब से पहुंचने के आरोप में एकमा थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारीयों व कर्मियों के समक्ष नोंक-झोंक कर बवाल काटा गया। वहीं एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी की पहल पर बवाल शांत हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग