राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। क्षेत्र में एकमा-सहाजितपुर सड़क पर स्थित भुईली गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक के द्वारा बिजली के पोल में टक्कर मारने से बिजली का पोल क्षति ग्रस्त हो गया। जिससे कुछ देर तक के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बताया गया है कि एकमा-सहाजितपुर पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे सभी छोटी-बड़ी वाहनों का आवागमन भुईली व रामनगर के रास्ते हो रहा है। इसी दौरान रास्ते में 12 चक्के वाली एक बड़ा ट्रक जनता बाजार से समान खाली करके परसागढ़ के रास्ते होते हुए एकमा आ रही थी। तभी रामनगर में उसका ऊपरी हिस्सा बिजली के तार में स्पर्श हो गया। बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के ही कुछ युवकों की मदद से ट्रांसफार्मर पर लगे कट आउट से बिजली को अवरुद्ध किया गया। बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने स्थानीय लोगों द्वारा हर्जाना वसूलने को लेकर गाड़ी को वहीं बीच सड़क पर ही रोक दिया गया। जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। ट्रक ड्राइवर लालबाबू ने बताया कि आने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने कहा था कि इस रास्ते से गाड़ियां निकल जा रही हैं। इसलिए मैं भी ट्रक लेकर आ रहा था। जिसके दौरान एक बिजली के तार में ट्रक का उपरी हिस्सा फंस गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग