राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के अलियासपुर गांव स्थित बलराम मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह बलराम जयंतो समारोह के सिलसिले में मंगलवार को जलभरी के लिए भब्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की धूम मची रही। लोगो की भक्ति आस्था देखते ही बन रही है। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में शामिल रंग विरंगे परिधानों में सुसज्जित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष,युवा व युवती समेत विष्णु भक्त श्रद्धालु,जय विष्णु, हर हर महादेव,जय श्रीराम,जय हनुमान आदि का जयघोष से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजयमान हो उठा।जलभरी में सैकड़ो वाहनों के काफिला के साथ हाथी,घोड़ा,ऊंट शामिल थे जो कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से होते हुए अनेक गांवों का भ्रमण करते हुए मांझी के रामघाट स्थित सरयू नदी के पावन तट पर पहुचा।वाराणसी से पधारे आचार्य राम नारायण मिश्रा व अन्य पंडितो के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश व माँ गंगा की पूजा अर्चना की गई तपश्चात जलभरी कर यज्ञ मंडप के लिए श्रद्धालु प्रस्थान किये। कलश यात्रा आचार्य के नेतृत्व में निकाली गई। उन्होंने बताया कि रात्रि में ग्रामवासियों के मनोरंजन के लिए मथुरा से आई रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के सम्बंध में उन्होंने बताया कि 8 को मंडप पूजन 9 को अग्नि मंथन के साथ 14 दिसम्बर को हवन पूजन के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। कलश यात्रा में ग्रामवासी समेत आस पड़ोस के श्रद्धालु बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। महायज्ञ को सफल बनाने में सम्पूर्ण ग्रामीणों के साथ आयोजक समिति के सदस्यों का सहयोग काफी सराहनीय रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग