संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन के आस पास अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से हुई घटनाओं में एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार छपरा-सिवान रेलखंड के भोला ढाला के समीप डाउन ट्रेक पर एक महिला किसी ट्रेन के चपेट में आ गयी जहाँ उसकी मौत ट्रेन से कटकर हो गयी जिसे स्टेशन मास्टर के मेमो के बाद स्थानीय थाना पुलिस शव को ट्रैक से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वही दूसरी घटना दाउदपुर स्टेशन के पश्चमी केविन के समीप हुई। जिसमें एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिरकर लहू लुहान हो गया। जिसपर रेलकर्मी की नजर पड़ते ही रेलकर्मी युवक को उठाकर नजदीक के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जहा घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया। उक्त जख्मी युवक महाराजगंज के कटसड गांव का रवि कुमार यादव बताया गया।जबकि मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग